लोहाघाट में रावण दरबार की प्रस्तुति ने समा बांधा
चम्पावत
श्रीराम सेवा सांस्कृतिक रामलीला कमेटी की ओर से 123 वें वर्ष में प्रवेश कर रही लोहाघाट नगर की रामलीला के आठवें दिन लंका दहन तक की लीला का मंचन किया गया। इस दौरान रावण दरबार के आकर्षक मंचन को हजारों की संख्या में आई भीड़ ने सराहा। मेटी के अध्यक्ष जीवन मेहता की अध्यक्षता और नरेश राय के संचालन में हनुमान का सीता की खोज में लंका में प्रवेश करना, अशोक वाटिका में फल खाने के दौरान उत्पात मचाना और लंका दहन करना। इस दौरान रुमझूमा डांस एकेडमी के डांस डायरेक्टर रोहन सिंह राजपूत के निर्देशन में 8 महिला कलाकारों ने कथक नृत्य से अपनी प्रस्तुति देकर लीला को आकर्षक बनाया। अध्यक्ष मेहता ने बताया कि इसके लिए चार महीने का अथक प्रयास किया गया था। उन्होंने बताया कि लीला में रुमझूमा की ओर से अन्य आर्कषक डांस भी दिखाए जाएंगे। यहां मुख्य संरक्षक प्रहलाद सिंह मेहता, विपिन वर्मा, जीवन गहतोड़ी, आनंद पुजारी, राजू गड़कोटी, विजय राय, दानु सुतेड़ी, हरीश मेहता, विनोद गोरखा, दीपक सुतेड़ी आदि रहे।
