अपहरण और जान से मारने की धमकी देने के आरोप में एक नामजद

रुद्रपुर

बच्चों का अपहरण और जान से मारने की धमकी देने पर पुलिस ने महिला की तहरीर पर एक व्यक्ति पर केस दर्ज किया है। पुलिस को सौंपी तहरीर में महिला ने कहा कि उसकी सत्रहमील पचपेड़ा निवासी कौशल कुमार से चार सालों से जान पहचान थी। उसकी व आरोपी की फोन पर बात होती थी। कुछ दिनों बाद आरोपी ने कहा कि अगर उसने फोन पर बात नहीं की तो वह उसके बच्चों का अपहरण करेगा और उन्हें मार देगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *