चोरी के 12 घंटे के भीतर बाइक बरामद
रुद्रपुर
पुलिस ने चोरी के 12 घंटे के भीतर बाइक बरामद कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। बलदेव सिंह पुत्र भोला सिंह निवासी ग्राम सिसईखेड़ा ने बाइक चोरी की सूचना दी। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज की सहायता से आरोपी को बाइक समेत गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ने अपना नाम कृपाल सिंह उर्फ गोची पुत्र बलवन्त सिंह निवासी बिडौरी बताया। टीम में एसआई महेश चंद्र, इन्द्र सिंह ढैला, प्रवेश गुप्ता शामिल रहे।
