68 पाऊच कच्ची शराब के साथ एक युवक दबोचा
रुद्रपुर
कुंडा थाना पुलिस ने गश्त के दौरान एक शराब तस्कर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से प्लास्टिक के कट्टे 68 पाऊच अवैध कच्ची शराब बरामद की है। पुलिस ने आरोपी का आबकारी अधिनियम में चालान किया है। पैगा चौकी में तैनात एएसआई सोमवीर, कांस्टेबल दीपक प्रसाद व भूपेन्द्र सिंह ने शांति व्यवस्था को लेकर चेकिंग अभियान के दौरान सचिन पुत्र वीरभान निवासी गिन्नीखेड़ा थाना आईटीआई को बांसखेड़ा पुल नीचे काशीपुर रोड के पास से गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से 68 पाऊच कच्ची शराब बरामद की है। पुलिस ने आरोपी का आबकारी अधिनियम में चालान किया है।
