गैरसैंण के कंडारीखोड़ गांव का बेटा बना सेना में लेफ्टिनेंट, खुशी का माहौल

चमोली

गैरसैंण ब्लॉक के खंसर घाटी के कंडारीखोड़ गांव निवासी कृष्णा सिंह ने सेना में अफसर बन कर गैरसैंण विकासखंड का मान सम्मान बढ़ाया है। वह मऊ, मध्यप्रदेश में आयोजित पासिंग आउट परेड में सेना में लेफ्टिनेंट बने हैं। हालांकि कोरोना महामारी के कारण उनके माता पिता इस खास मौके पर नहीं जा पाए। कंडारीखोड़ गांव में जन्में कृष्णा सिंह रावत के पिता सुरेन्द्र रावत खेती एवं दुकानदारी करते हैं वहीं माता शांति देवी आंगनबाड़ी सहायका हैं। कृष्णा के दादा अमर सिंह बीएसएफ से रिटायर्ड सूबेदार हैं। कृष्णा सिंह की प्रारंभिक शिक्षा आदर्श विद्या मंदिर व राजूहा दिवागाड़ में हुयी। इसके बाद कृष्णा सिंह जेएनएसएनएन पब्लिक स्कूल गैरसैंण में कार्यरत अध्यापक मामा केदार सिंह बिष्ट के साथ पढऩे आ गये, कृष्णा हाई स्कूल में 89 प्रतिशत अंक हासिल कर पूरे ब्लॉक में दूसरे स्थान पर रहे। जबकि राइंका गैरसैंण से इंटर की परीक्षा 87 प्रतिशत अंकों से उत्तीण की। कृष्णा सिंह रावत ने इस मुकाम तक पहुंचने में अपने माता पिता, दादा एवं अध्यापकों को इसका श्रेय दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *