एकाउंटेंट पर चार लाख के गबन का आरोप

हरिद्वार

एक कंपनी के अधिकारी ने एकाउंटेंट पर करीब चार लाख की रकम का गबन कर लेने का आरोप लगाते हुए कोतवाली रानीपुर में मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी गई शिकायत में यशोदा ट्रांसमोबिलिटी कंपनी, हेड ऑफिस, राजपुरा रोड पटियाला, पंजाब के जनरल मैनेजर विशाल मित्तल ने बताया कि उनका स्थानीय कार्यालय रैंकर्स अस्पताल सलेमपुर के समीप है। कार्यालय में बतौर एकाउंटेंट संदेश शर्मा निवासी प्रेमनगर सलेमपुर राजपूताना रुड़की को तैनात किया गया था। आरोप है कि उसने कंपनी के 14 ग्राहकों से अलग-अलग तारीखों में करीब चार लाख रुपये लेने के बाद कंपनी के कैशबुक और डे बुक में दर्ज नहीं किए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *