खटीमा में युवक का शव बरामद
रुद्रपुर(
। ग्राम मझोला लिंक मार्ग पर युवक का शव पड़ा होने की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। युवक की शिनाख्त थाना न्यूरिया ग्राम चालोरा पीलीभीत यूपी निवासी वेदप्रकाश (28 वर्ष) पुत्र श्याम लाल के रूप में हुई। चौकी प्रभारी ललित सिंह बिष्ट ने मृतक के परिजनों को सूचना दी। परिजनों ने कानूनी कार्रवाई नहीं करने की बात कही। इस पर पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया।
