घरों पर चोंच मार-मारकर खुद को कर रहे लहूलुहान

नईदिल्ली

स्पेन में शैतान कौओं की आबादी इतनी ज्यादा है कि उन्होंने पूरे शहर को परेशान कर रखा है।स्पेन के एक शहर प्राविया में ऐसा ही है, जहां कौओं का पूरा का पूरा झुंड ही घूमता रहता है। पहले ये लोगों के लिए इतनी मुसीबत नहीं पैदा करते थे, लेकिन अब हाल ये है कि इन्होंने शहर के घरों पर चोंच मार-मारकर न सिर्फ उन्हें दुखी कर रखा है बल्कि वो खुद को लहूलुहान कर रहे हैं। यहां के लोगों को कौओं के साथ रहने की आदत थी, लेकिन इस तरह से नहीं, जिस तरह अब हैं।प्राविया शहर का इतिहास ही है कि यहां सदियों से लोग पक्षियों के साथ तालमेल बनाकर रह रहे हैं। यहां कौओं का पूरा झुंड उड़ता रहता है लेकिन कभी ये लोगों को नुकसान नहीं पहुंचाते थे। अब हालात ये हैं कि कौओं के बड़े-बडे़ झुंड न सिर्फ आसमान को ढक लेते हैं, बल्कि वे लोगों पर भी अटैक कर रहे हैं। कौओं को घरों की खिड़कियों पर हमला करते हुए देखा जा रहा है और लोगों की कारों पर भी वो चोंच मारते रहते हैं। उनके इस अजीब व्यवहार की शुरुआत मई के महीने से हुई है और ये बढ़ता ही जा रहा है।
कोई ये समझ ही नहीं पा रहा है कि कौए ऐसा व्यवहार क्यों कर रहे हैं।जब इस तथ्य पर विचार किया गया कि आखिर कौए इंसानों से अपने अस्तित्व की लड़ाई प्राविया में क्यों लड़ रहे हैं तो स्थानीय लोगों ने बताया कि वे अपने बच्चों को लेकर बहुत प्रोटेक्टिव हैं। यही वजह है कि वे इस तरह के व्यवहार से उन्हें खुद से अलग रखना चाहते हैं। वहीं कुछ लोगों का कहना है कि खाने की कमी की वजह से वो घरों पर अटैक कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *