पिथौरागढ़। पिथौरागढ़। जनपद में नशे की रोकथाम को पुलिस का नशामुक्त देवभूमि अभियान जारी है। थल पुलिस ने पांखू पहुंचकर अवैध तरीके से 30 नाली भूमि पर की गई भांग की खेती नष्ट की। इस दौरान थानाध्यक्ष योगेश पांडेय ने ग्रामीणों को नशे के सेवन से दुष्परिणामों के बारे में भी जानकारी दी।