कार्यकर्ता आगामी लोकसभा चुनाव की तेयारियों में जुटें

विकासनगर। लाखामंडल में बूथ सशक्तिकरण अभियान के तहत रविवार को मंडल कार्यसमिति की बैठक आयोजित की गयी, जिसमें कार्यकर्ताओं को लोकसभा चुनाव में जुटने का आह्वान किया गया। मंडल अध्यक्ष दीवान सिंह राणा के अध्यक्षता में आयोजित बैठक में सभी मंडल पदाधिकारी मौजूद रहे। जिनके साथ आगामी कार्यक्रमों के लेकर चर्चा भी की गई। मंडल प्रवासी के रूप में पहुंचे भाजपा के वरिष्ठ नेता गीताराम गौड़ ने सभी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि लोकसभा के चुनाव नजदीक है, जिसके लिए कार्यकर्ताओं को अभी से कमर कस लेनी चाहिए। कहा बूथ अध्यक्षों का लक्ष्य होना चाहिए कि वह अपने-अपने बूथ को मजबूत कर चुनाव में अधिक से अधिक मतदान करा कर पार्टी को बढ़त दिलाने काम करें। कहा जिसके लिए कार्यकर्ताओं को घर-घर जाकर लोगों को प्रदेश और केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजना के बारे में बताना होगा। कहा ताकि लोगों को पता चल सकें की सरकार ने जनता के लिए कितने कार्य किये हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं को आह्वान किया कि सभी लोकसभा चुनाव के तैयारियों में जुट जाएं। ताकि केंद्र में फिर से नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा सरकार पुन: बन सकें। इस दौरान प्रीतम सिंह, विजय सिंह, राजेंद्र थपलियाल, रोशनी चौहान, दीपक, मुकेश पंवार, हरीश शर्मा, निशा शर्मा, दीपक कुमार, जयपाल, मातबर सिंह, राजेंद्र आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *