लोनिवि मंत्री को ज्ञापन देकर मार्ग के डामरीकरण की मांग की

विकासनगर। भाजपा क्वांसी मंडल उपाध्यक्ष बचना शर्मा ने रविवार को प्रदेश के लोक निर्माण विभाग मंत्री सतपाल महाराज से उनके नीजी आवास पर मुलाकात कर एक ज्ञापन सौंपा। बचना शर्मा के द्वारा प्रेषित ज्ञापन में बताया है कि ग्रामसभा गोठाड़ की सड़क को बने सात साल हो चुके है। बताया जिसकी जगह-जगह से पेटिंग उखड रखी है। जिससे आए दिन दुर्घटनाओं का खतरा बना रहता है और ग्रामीणों को आवगमन करने भारी परेशानियां झेलनी पड़ती है। बताया सड़क पर जगह-जगह पर गड्ढे भी बन रखे है, जो आए दिन लोगों को जख्म दे रहे है। बताया जिसकी मरम्मत की ग्रामीण बड़े लंबे समय से मांग कर रहे है। बावजूद इसके अभीतक इसका निर्माण नहीं किया गया है। जिसको लेकर बचना शर्मा ने लोक निर्माण विभाग मंत्री सतपाल महाराज से उनके देहरादून आवास पर मुलाकात कर उन्हें ज्ञापन सौंपकर शीघ्र सड़क मरम्मत कि मांग की है। इस दौरान ओमप्रकाश, जयपाल सिंह, जगत सिंह, गोपाल, श्याम सिंह, प्रकाश, सरदार सिंह, महीपाल सिंह, संजय डोभाल, रमेश आदि शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *