उत्तरकाशी की समस्याओं को सुराज सेवा दल का धरना

उत्तरकाशी। सुराज सेवा दल से जुड़े कार्यकर्ताओं ने जिले की विभिन्न समस्याओं को लेकर कलक्ट्रेट परिसर में एक दिवसीय सांकेतिक धरना दिया। साथ ही डीएम को ज्ञापन सौंपकर शीघ्र मांगों पर उचित कार्यवाही की मांग रखी। शुक्रवार को पूर्व विधायक ज्ञानचंद के मार्गदर्शन में सुराज सेवा दल के प्रदेश अध्यक्ष रमेश जोशी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने कलक्ट्रेट में सांकेतिक धरना देते हुए समस्याओं के समाधान को लेकर हुंकार भरी। जोशी ने कहा कि उत्तरकाशी के पिछड़े क्षेत्रों का विकास ठप पड़ गया है। सुदूर क्षेत्र सर बडियार में सड़क निर्माण तथा पलायन रोकने की दिशा में कोई कदम नहीं उठाए जा रहे हैं। गांव लगातार खाली हो रहे हैं। रोजगार सृजन पर भी सरकार का ध्यान नहीं है। नौगांव, बड़कोट क्षेत्र के कुनालका गांव में हर घर नल, हर घर जल के तहत पानी पहुंचाने के लिए कहा। वहीं पूर्व विधायक ज्ञान चंद ने जिले में जस की तस समस्याओं पर चिंता व्यक्त की। धरने पर प्रदेश महामंत्री देवेंद्र बिष्ट, प्रदेश संगठन मंत्री अतीश मिश्रा, सुधीर रावत, कैलाश रावत, अजय मौर्या, ललित श्रीवास्तव, आशीष दीक्षित, आशीष सैनी, शिव कुमार, दशरथ, मोनू पाल, इंतज़ार, नफीस राजू मिश्रा आदि थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *