गैरसैंण में लापता की खोजबीन को लेकर लोग सड़क पर उतरे

चमोली। 18 सितंबर को सिमली बेरियर के पास से गुम करन सिंह पंवार का पता लगाने के लिए गैरसैंण में शुक्रवार को लोग सड़कों पर उतरे। लोगों ने पुलिस प्रशासन पर खोजबीन में लापरवाही का आरोप लगकर प्रदर्शन किया। शुक्रवार को रामलीला मैदान से तहसील तक स्थानीय लोगों एवं जनप्रतिनिधियों ने नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। तहसीलदार के माध्यम से जिले के पुलिस एवं प्रशासन के आला अधिकारियों को ज्ञापन भेजते हुये चेतावनी दी है कि यदि गुमशुदा करन का तीन दिन के भीतर पता न लगाया गत तो उसके बाद चक्का जाम किया जायेगा। नपंअ पुष्कर रावत का कहना है कि कर्णप्रयाग पुलिस एवं गैरसैंण पुलिस एक दूसरे के क्षेत्र का मामला बता रही है। वहीं गुम करन के बड़े भाई हरीश का कहना है कि 19 सितंबर को उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट कर्णप्रयाग थाने में दर्ज की गयी है, मां गोदाबरी देवी का कहना है कि पुलिस मामले की गहराई से जांच करती तो करन का पता चल जाता। प्रर्दशन करने वालों में व्यापार संघ अध्यक्ष सुरेन्द्र बिष्ट, हरेन्द्र कंडारी, गोपाल पंत, मनवर पंवार, सुमन रावत, लक्ष्मी रावत, मीना पंवार, सुनीता पंवार, ममंदल डांगीधार,ग्वाड़ एवं पटोड़ी की अनेक महिलाएं थी। उधर थाना इंचार्ज गैरसैंण एसआई विजय प्रकाश का कहना है कि पुलिस टीम अलग-अलग पहलुओं पर जांच कर रही है, शीघ्र ही मामले का पता चल जायेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *