पुलिस ने मनचलों पर की कार्रवाई

चमोली। तेज गति से बाइक चला कर स्टंट दिखाने, महिलाओं पर छींटाकसी करने वाले और मनचलों पर चमोली पुलिस ने कार्रवाई तेज कर दी है। पुलिस अधीक्षक रेखा यादव को सामाजिक संगठनों, जनप्रतिनिधियों, आमजनमानस, वरिष्ठ नागरिकों एवं महिला संगठनों ने वार्तालाप के दौरान जिले में रैश ड्राइविंग, नशे में वाहन चलाने, खतरनाक तरीके से वाहन चलाने वाले, होटल, ढाबों व सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने पिलाने धूम्रपान करने वालों तथा स्कूल में पढ़ने वाले बच्चों/नाबालिकों द्वारा सड़क पर स्टंट करने की शिकायत कर कार्रवाई करने की मांग की थी। साथ ही नशे में बाइक चलाने और बढ़ती नशाखोरी और छीटाकंशी करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई किये जाने की अपील की गयी। जिस पर पुलिस अधीक्षक ने संज्ञान लेते हुए सभी थानाचौकी के प्रभारियों को “ऑपरेशन इवनिंग स्टार्म अभियान” चलाकर अराजक तत्वों पर कड़ी कार्यवाही के निर्देशित किया। पुलिस अधीक्षक कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार एसपी के आदेश पर थाना प्रभारियों द्वारा लगातार अपने-अपने क्षेत्रान्तर्गत “ऑपरेशन इवनिंग स्टार्म” के तहत पुलिस टीमें गठित कर अराजक तत्वों पर नजर रखते हुए कड़ी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस द्वारा लगातार चेकिंग अभियान चलाकर स्कूल में पड़ने वाले बच्चों, नाबालिकों द्वारा सड़क पर स्टंट, नशे में बाइक चलाना, नशाखोरी तथा छीटाकंशी करने वालों एवं आवंछनीय गतिविधियों में लिप्त व्यक्तियों पर नजर बनाये हुए है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *