पोषण किट प्रदान की

पौड़ी। बाल विकास परियोजना कल्जीखाल में पोषण माह के अवसर पर गोदभराई कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में गर्भवती महिलाओं को गर्भावस्था के दौरान रखी जाने वाली सावधानियां एवं उचित खानपान के बारे में बताया गया। इस दौरान महिलाओं को पोषण किट प्रदान की गई। कनिष्ठ ब्लॉक प्रमुख अर्जुन पटवाल द्वारा इनका तिलक भी किया गया। जिला कार्यक्रम अधिकारी देवेंद्र थपलियाल ने स्थानीय खाद्य पदार्थों के सेवन एवं समय समय पर कराने वाली स्वास्थ्य जांच एवं विभागीय योजनाओं के बारे में जानकारी प्रदान की। इस अवसर पर सीडीपीओ कल्जीखाल अंजू चमोली, लाभार्थी महिलाएं, आंगनवाड़ी कार्यकत्रियां , सहायिकाएं आदि शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *