गणेश महोत्सव का आगाज 19 को

बागेश्वर। गरुड़ में श्री गणेश महोत्सव का आगाज आगामी 19 सितंबर से होगा। इसके लिए मंगल मूर्ति संगठन तैयारियों में जुट गया है। गरुड़ में आयोजित बैठक में गणेश महोत्सव के आयोजन के संबंध में विस्तृत चर्चा की गई। मंगल मूर्ति संगठन के वरिष्ठ सदस्य घनश्याम जोशी ने बताया कि 19 सितंबर को सुबह आठ बजे से पोस्ट ऑफिस से श्रीराम मंदिर गरुड़ तक भव्य शोभा यात्रा निकाली जाएगी। उसके बाद वहां पूजा-अर्चना के साथ भगवान श्री गणेश की मूर्ति स्थापित की जाएगी। उन्होंने बताया कि दस दिवसीय महोत्सव में प्रतिदिन सुबह और शाम बजे आरती की जाएगी। रोज शाम चार बजे से महिलाएं मंगल गीत व भजन प्रस्तुत करेंगी। जोशी ने बताया कि 27 सितंबर को हवन यज्ञ व विशाल भंडारा आयोजित किया जाएगा। 28 सितंबर को मूर्ति विसर्जन के साथ महोत्सव का समापन होगा। इस दौरान दयाल गिरी, धीरज जोशी, ईश्वरी दत्त कांडपाल, सोनू कांडपाल, डीके नेगी, घनश्याम जोशी, महेश ठाकुर, दिनेश पांडे, नवीन जोशी, भुवन भट्ट, ललित पाठक, हिमांशु तिवारी आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *