खुलासा: स्मैक नहीं देने पर तीन दोस्तों ने की थी दीपक की हत्या
रुड़की। पुलिस ने इब्राहिमपुर देह निवासी दीपक की हत्या के आरोप में उसके तीन दोस्तों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि पीने के लिए स्मैक नहीं देने पर उन्होंने मारपीट कर दीपक का गला घोंट दिया था। पुलिस ने तीनों आरोपियों को जेल भेज दिया। गंगनहर कोतवाली क्षेत्र के इब्राहिमपुर देह निवासी दीपक (25) का शव 26 जुलाई को आम के बाग से बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। तीन दिन पूर्व परिवार की तहरीर पर रवि पुत्र प्रमोद निवासी इब्राहिमपुर देह के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया। पुलिस ने रवि को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया था।
