डीएसबी परिसर में मतदाताओं को जागरूक किया
नैनीताल। भाजपा नगर मंडल नैनीताल की ओर से मंगलवार को वाटर चेतना महाअभियान के तहत कुमाऊं विवि के डीएसबी परिसर में एक दिवसीय शिविर लगाया गया। इस दौरान नए वोटरों से संपर्क कर मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने की अपील की गई। यहां मंडल अध्यक्ष आनंद सिंह बिष्ट, भाजपा नेता अरविंद सिंह पडियार, मंडल महामंत्री मोहित लाल शाह, पूर्व जिला महामंत्री दयाकिशन पोखरिया, मंडल मंत्री संतोष कुमार, सोशल मीडिया संयोजक अरुण कुमार, महामंत्री युवा मोर्चा ऋतुल कुमार, आयुष भंडारी, विक्रम राठौर, मंजू रौतेला, पार्थ शाह, दीवान सिंह रौतेला, उपेंद्र ढैला, अभिषेक मेहरा, पंकज भट्ट, उत्कर्ष बिष्ट, नवनीत नेगी, केशव पंत, हर्षित चंद्रा, अनमोल, कुलदीप सिंह, जयवर्धन आदि रहे।
