सीमांत बकोड़ा में सड़क निर्माण की मांग

चम्पावत। सीमांत बकोड़ा के ग्रामीणों ने सड़क निर्माण की मांग की है। सरकार जनता के द्वार कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों ने तमाम समस्याएं उठाई। ग्रामीणों को समस्या के समाधान का भरोसा दिलाया। गुरुवार को जिला कार्यक्रम अधिकारी राजेंद्र सिंह बिष्ट की अध्यक्षता में सरकार जनता के द्वार कार्यक्रम का आयोजन किया गया। ग्रामीणों ने कहा कि वे लोग वर्षों से गांव में सड़क निर्माण की मांग कर रहे हैं। लेकिन उनकी सुनवाई नहीं हो रही है। उन्होंने शीघ्र सड़क निर्माण के लिए कदम उठाने की मांग की। इसके अलावा ग्रामीणों ने बिजली, पेयजल समेत तमाम समस्याएं रखी। जिला कार्यक्रम अधिकारी ने ग्रामीणों की समस्याओं को शासन और प्रशासन तक पहुंचाने का आश्वासन दिया। कार्यक्रम में क्षेत्र पंचायत सदस्य रजनी बोहरा, पूर्व प्रधान फतेह सिंह, दिनेश बोहरा, गोविंद जोशी, डॉ.राजकरण, सुपरवाइजर मीरा, रितु, उदय सिंह महर समेत तमाम ग्रामीण मौजदू रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *