जन औषधि केंद्र का किया निरीक्षण

पिथौरागढ़। एडीएम डॉ.एसके बरनवाल ने जिला चिकित्सालय स्थित विभिन्न केंद्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं को देखा। मंगलवार को अस्पताल परिसर पहुंचकर एडीएम ने रेडक्रास जन औषधि केंद्र,आपदा राहत सामग्री,ब्लड बैंक व जिला अस्पताल पहुंचकर जानकारी ली। रेडक्रास के सचिव भगवान सिंह भंडारी ने सरकारी व गैर सरकारी अस्पतालों का नियमित निरीक्षण करने की मांग उठाई। इस दौरान चैयरमैन एमसी पंत,उपाध्यक्ष इंदर सिंह लुंठी,हिमांशु ठकुराठी,पंकज जोशी,मनोज जोशी,विरेंद्र कुमार,आकाश कुमार,गौरव कुमार, मोहित पाण्डेय, पीएमएस डॉ.जेएस नबियाल, रक्तकोष प्रभारी डॉ.एनके शर्मा मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *