लंबगांव में व्यापारी के निधन पर शोक जताया

नई टिहरी। लंबगांव बाजार के व्यापारी विनोद पंवार( 46) का देहरादून स्थित एक अस्पताल में उपचार चला रहा था, बीते शनिवार को उपचार के दौरान उन्होंने अंतिम सांस ली। विनोद व्यापारी होने के साथ-साथ सामाजिक कार्यों में सक्रिय रहते थे। विनोद अपने पीछे दो बच्चे और पत्नी छोड़ गये हैं, उनके निधन का समाचार मिलते ही लंबगांव बाजार में शोक की लहर छा गई। उनका अंतिम संस्कार ऋषिकेश स्थित पूर्णानंद घाट पर किया गया। रविवार को लंबगांव व्यापार मंडल की ओर से शहीद विजेंद्र सिंह चौहान स्मारक पर शोक सभा का आयोजन किया गया। दुख जताने वालों में व्यापार मंडलध्यक्ष युद्धवीर राणा, केशव रावत, अर्जुन बिष्ट, सौरभ रावत सहित लोग मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *