सड़क पर गिरा रुपये से भरा पर्स लौटाया
पिथौरागढ़। नगर में यातायात ड्यूटी में तैनात एक पुलिस कर्मी ने ईमानदारी का परिचय देते हुए सड़क पर रुपये से भरा मिला पर्स लौटाया है। केएमओयू स्टेशन के समीप कांस्टेबल अशोक कुमार को सड़क पर एक पर्स गिरा पड़ा मिला। जिसमें नगदी सहित अन्य आवश्यक दस्तावेज थे। दस्तावेजों के आधार पर उक्त पर्स सिरकुच निवासी संजय कुमार का होना पाया गया। पुलिस कर्मी ने उक्त व्यक्ति को बुलाकर पर्स लौटा दिया। संबंधित ने पुलिस कर्मी का आभार जताया है।
