जल संरक्षण पर लिखी किताब को मिलेगा पुरस्कार

रुड़की। राष्ट्रीय जल विज्ञान संस्थान ने वर्षा जल संचयन और जल संरक्षण विषय पर केंद्रित पुस्तक को प्रथम पुरस्कार के लिए चुना है।
तकनीकी पुस्तक लेखन योजना के तहत चयनित इस पुस्तक के लेखक सहायक कृषि अधिकारी सुक्रम पाल सिंह, श्रीगोपाल नारसन और भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान पूसा नई दिल्ली में मुख्य तकनीकी अधिकारी के रणवीर सिंह हैं। मुख्य अतिथि की ओर से यह पुरस्कार संयुक्त रूप से 7वीं राष्ट्रीय जल संगोष्ठी के समापन समारोह में 17 अगस्त को दिया जाएगा। यह जानकारी एनआईएच के वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी वैज्ञानिक डी प्रभाष कुमार मिश्र ने दी। नेशनल बुक ट्रस्ट के ट्रस्टी साहित्यकार डॉ. योगेंद्र नाथ शर्मा अरुण ने तीनों लेखकों को बधाई दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *