नगर निगम में टेंडर निरस्त होने पर भड़के पार्षद
रुड़की। मेयर के इस्तीफा के बाद नगर निगम ने अचानक 75 टेंडर को निरस्त कर दिया है। टेंडर निरस्त के बाद एक खेमे के पार्षद भड़क गए। मामले को लेकर आगे सियासत और गर्माने के आसार हैं। नगर निगम सभागार में पार्षदों के एक खेमे ने प्रेसवार्ता की। पार्षदों का कहना है कि 24 जुलाई को निगम ने वार्डों में विकास कार्य से संबंधित 75 टेंडर निकाले थे। अचानक से निगम ने टेंडर निरस्त कर दिए। उन्होंने कहा कि नगर आयुक्त को इसका कारण बतना चाहिए। इस मामले में दबाव की बात भी पार्षदों ने कही। पार्षदों ने कहा कि टेंडर निरस्त कर शहर के विकास में जो लोग बाधक हैं, उनके नाम भी सार्वजनिक किए जाएं।
