नाले से व्यक्ति का शव बरामद

रुड़की। कस्बा चौकी पुलिस को लोको कालोनी के पास नाले में एक व्यक्ति गिरा होने की सूचना मिली। चौकी पुलिस ने उसे नाले से निकाला और सरकारी अस्पताल भेजा। वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। चौकी प्रभारी विपिन कुमार ने बताया कि मृतक की पहचान 50 वर्षीय पवन निवासी लोको कालोनी के रूप में हुई है। शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। मौत की वजह पता चलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *