डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की प्रतिमा लगाने की मांग

नई टिहरी। दुनियाभर में मिसाइल मैन ऑफ इंडिया के नाम से मशहूर महान वैज्ञानिक भारतरत्न पूर्व राष्ट्रपति दिवंगत डा एपीजे अब्दुल कलाम साहब की प्रतिमा स्टेडियम तिराहे पर लगाने की मांग डा एपीजे अब्दुल कलाम विचार मंच के पदाधिकारियों ने की। इससे पूर्व मंच के पदाधिकारियों ने पूर्व राष्ट्रपति को याद करते हुए उनकी याद में कलाम वाटिका में पौधरोपण भी किया। मंच ने पूर्व राष्ट्रपति को याद करते हुए कहा क भले ही आज वह हमारे बीच नहीं हैं, मगर उनके आदर्शों से भरा जीवन हमें प्रेरित करता हैं। उनकी प्रेरणा लेने की निरंतर जरूरत है। डा ऐपीजे अब्दुल कलाम विचार मंच टिहरी के स्वयं सेवकों ने बौराड़ी के सेक्टर सेवन सी में कलाम वाटिका में पौधरोपण किया। जिसके बाद मंच के पदाधिकारियों व स्वयं सेवकों ने नगर पालिका को ज्ञापन सौंपकर स्टेडिमय तिराहे पर स्व कलाम की प्रतिमा लगाने की मांग की। पालिका ने मामले में उचित कार्यवाही का भरोसा दिया। इस अवसर पर डा ऐपीजे अब्दुल कलाम विचार मंच के प्रदेश अध्यक्ष अशद आलम, प्रदेश सचिव राजेश नेगी, स्वयं सेवकों में जगवीर गुसाईं, संजय बिष्ट, राजू , फहाद शेख, ईमरान, वसीम सिद्धिकी, विनोद, अर्जुन बलूनी,स्वर्णीम, अमन, रोबिन, विकास आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *