तमंचा, चाकू के साथ दो गिरफ्तार

रुद्रपुर। पुलिस ने तमंचा व चाकू के साथ दो लोगों को गिरफ्तार किया है। एसआई संजय कुमार व एसआई शंकर सिंह बिष्ट ने ग्राम बिसौटा के नजदीक युवक राजेश सिंह राणा निवासी ग्राम मगरसड़ा को एक तमंचा, कारतूस के साथ गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार नशे की लत में राजेश राणा तमंचा रखकर घूमता है। वहीं, एसआई लक्ष्मण दत्त जोशी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने सोनू अंसारी निवासी वार्ड 4, इस्लामनगर को चाकू समेत गिरफ्तार किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *