अर्जुन रावत बने एकम् सनातन के सह संयोजक
रुद्रपुर। विधानसभा क्षेत्र में नवगठित राजनीतिक पार्टी एकम् सनातन भारत दल के कार्य को गति देने के लिए युवा कार्यकर्ता अर्जुन रावत को विधानसभा सह संयोजक के रूप में नियुक्त किया गया है। पार्टी कार्यालय में पार्टी के प्रदेश सह संयोजक डॉ. आरके महाजन द्वारा अर्जुन को नियुक्ति पत्र सौंपा गया। इस दौरान गोपाल कश्यप, अमित रावत, अनिल ठाकुर, अजय रावत, सागर कश्यप आदि मौजूद रहे।
