कम्प्यूटर व सिलाई केंद्र का उद्घाटन किया

कोटद्वार। युवा कल्याण विभाग उत्तराखंड के तत्वावधान और इंफो इंटरनेशनल एजुकेशनल एंड वैलफेयर सोसाइटी के सहयोग से अनुसूचित जाति के युवाओं के लिए कंप्यूटर व सिलाई केंद्र का उदघाटन किया गया। सूर्यानगर स्थित सोसाइटी कार्यालय में खुले केंद्र का शुभारंभ वार्ड नंबर 9 पार्षद प्रवेंद्र सिंह व नगर निगम परियोजना अधिकारी सीमा पांडेय ने संयुक्त रूप से किया। पार्षद प्रवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि केंद्र के खुलने से अनुसूचित जाति के युवा कंम्प्यूटर का विस्तृत ज्ञान अर्जित कर पायेंगे और उन्हें नौकरी पाने में कठिनाई का सामना नहीं करना पड़ेगा। नगर निगम सिटी मैनेजर सीमा पांडेय ने भी सोसाइटी द्वारा किए गए इस कार्य की सराहना की। इस दौरान राकेंद्र सिंह रौथाण, दीपक शाह, सुनीता देवी, नीलम देवी, महेंद्र सिंह, बालम सिंह, अजयपाल सिंह, संतोष कुमार, विजय कुमार और राजन कुमार सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *