श्रीदेव सुमन की शहादत दिवस पर आज होगी गोष्ठी

नई टिहरी। विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने सुमन पार्क में बैठक कर राजशाही के खिलाफ बिगुल फूंकने वाले शहीद श्री देव सुमन के शहादत दिवस को मनाने की रूप रेखा पर चर्चा की। इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि देश में बिगड़ते सामाजिक सौहार्द और नफरत की राजनीति को हतोत्साहित करने के लिए भी श्रीदेव सुमन की शहादत दिवस पर रैली का आयोजन किया जायेगा। सुमन पार्क में आयोजित बैठक में इस बार शहीद श्रीदेव सुमन के शहादत दिवस को पूरी तत्परता से मनाते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी जायेगी। इस मौके पर आगामी 25 जुलाई को सुबह 11 बजे से सुमन पार्क में एकत्र होकर देश व राज्य में सामाजिक सौहार्द व भाई-चारा बनाने को लेकर चर्चा की जायेगी। जिसके बाद जन गीतों के साथ रैली व झांकी के साथ जेल पहुंचकर यहां पर श्रीदेव सुमन की बेड़ियों के दर्शन किए जायेंगे। इस मौके पर देवेंद्र नौडियाल, सूरज राणा, नरेंद्र चंद रमोला, विक्रम विष्ट, नरेंद्र भट्ट, उत्तम सिंह, मुशर्रफ अली, ज्योति डोभाल सहित दर्जनों मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *