सीटी स्कैन करने के मनमाने दाम नहीं कर सकेंगे वसूल
अमरोहा
अब सीटी स्कैन करने के लिए मरीजों से मनमाने दाम नहीं वसूल जा सकेंगे। शासन ने गाइडलाइन जारी की है। बावजूद इसके शिकायत मिलने पर महामारी अधिनियम के तहत कार्रवाई की जाएगी।
शासन की ओर से जारी किए गए आदेश के अनुसार मरीजों को 16 स्लाइस तक के सीटी स्कैन कराने के लिए अब सिर्फ दो हजार रुपये देने होंगे। इसके अलावा 16 से 64 स्लाइस तक के लिए 2250 और 64 स्लाइस से अधिक तक के सीटी स्कैन के लिए 2500 रुपये से अधिक नहीं वसूल जा सकेंगे। डीएम उमेश मिश्र ने शासन के आदेश का कड़ाई से पालन कराने की बात कही। लापरवाही या मनमानी की शिकायत मिलने पर संबंधित सेंटर संचालक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की चेतावनी दी।
