शारदा घाट में आपदा को लेकर मॉकड्रिल

चम्पावत। टनकपुर के शारदा घाट में शुक्रवार को सीओ अविनाश वर्मा के निर्देश में आपदा से बचाव कार्य के लिए पुलिस, अग्निशमन, एसडीआरएफ और जल पुलिस के जवानों ने मॉकड्रिल की। इस दौरान उन्होंने लोगों को डूबने से बचाने, आग लगने सहित तमाम अभ्यास कर तैयारियों का जायजा लिया। सीओ ने बताया कि वर्तमान में लगातार हो रही भारी बारिश के दौरान लोगों को बाढ़, आग आदि अन्य प्रकार की दुर्घटनाओं में रेस्क्यू अभियान चलाकर मॉक ड्रिल का आयोजन कर जवानों की तैयारियों का जायजा लिया। जिसमें दो अलग-अलग घटनाओं में आग लगने और डूबते हुए घायल को बचाना दिखाया गया। टीम में कोतवाल चंद्र मोहन सिंह, अग्निशमन अधिकारी अमर सिंह अधिकारी, एसआई नरेंद्र सिंह राणा, एचसी प्रवेश नगरकोटी, प्रकाश तिवारी, सागर चंद, नवीन पोखरिया आदि रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *