नारायणबगड़ में कई मोटर मार्ग बंद
चमोली। विगत कई दिनों से हो रही भारी बारिश के चलते क्षेत्र के कई मोटर मार्ग बाधित चल रहे हैं। मोटरमार्ग के बाधित होने से जहां ग्रामीणों का आवागमन ठप हो गया है वहीं ग्रामीण क्षेत्रों में आवश्यक वस्तुओं की कमी भी होने लग गई है। जनप्रतिनिधियों ने शीघ्र ही मोटर मार्गों को ठीक करने की मांग की है।
पिछले कई दिनों से हो रही भारी बारिश के कारण नारायणबगड़ कौब मोटरमार्ग झालाटाला के समीप पुस्ता टूटने से बाधित हो गया है। जिस कारण मोटरमार्ग के दोनों तरफ गाड़ियों की लंबी कतारें लगी हुई हैं, ग्रामीणों को आने-जाने में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वहीं नारायण बगड़-किमोली मोटरमार्ग पर बेडुला गांव के समीप पुश्ता टूटने से मोटरमार्ग पर यातायात बाधित है। ग्रामीणों को आने-जाने में भारी परेशानी का सामना करना पड़ा है। नारायणबगड़ प्रखंड के कड़ाकोट पट्टी को जोड़ने वाला मोटर मार्ग परखाल-चोपता भी भंगोटा गदेरे के समीप लगातार बाधित होता जा रहा है। इस स्थान पर विभाग ने एक जेसीबी मशीन की तैनाती की है। एक सप्ताह से सड़क मार्ग नहीं खुल पाया है। इसी तरह पंती-हंसकोटी,परखाल-सिलोड़ी, नारायणबगड़-पालछूनी,नलगांव-कफा
