काशीपुर। पुलिस ने सट्टे की खाईबाड़ी करते एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। सूचना के आधार पर कटोराताल चौकी पुलिस ने नईबस्ती निवासी शराफत हुसैन पुत्र करामत हुसैन को सट्टे का नंबर लगाते धर दबोचा। पुलिस ने उसके पास से 1050 रुपये, गत्ता और पर्ची बरामद की है। उसका 13 जुआ अधिनियम में चालान किया है।