भाजपाइयों ने चलाया सफाई अभियान

चमोली। शुक्रवार को भाजपा नगर मंडल के कार्यकर्ताओं ने स्वच्छता अभियान चलाया। सुभाषनगर एप्रोच सड़क पर चले सफाई अभियान में भाजपाइयों ने कीचड़ को हटाकर जल निकासी की व्यवस्था की। साथ ही भाजपाइयों ने लोगों से कूड़े को निश्चित स्थान पर ही खाली करने की अपील की। सुभाषनगर एप्रोच सड़क पर लगातार गंदगी का आलम बना रहता है। यहां जगह-जगह कूड़ा बिखरे होने और जल निकासी की व्यवस्था न होने से सड़क पर कीचड़ बना रहता है। जिससे पैदल राहगीरों और स्कूली बच्चों को खासी मुसीबत उठानी पड़ती है। नगर अध्यक्ष सुभाष चमोली के नेतृत्व में चले सफाई अभियान में महामंत्री चेतन मनोड़ी, उपाध्यक्ष आलम सिंह, महिला मोर्चा की नगर अध्यक्ष शशि खंडूड़ी, सरोज हटवाल, हरीश सती, एपी गौड़, एससी मोर्चा के जिलाध्यक्ष गणेश शाह, दिनेश शर्मा, उमाशंकर ममगाईं, महिपाल नेगी आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *