चमोली में मौसम साफ ,खिली चटख धूप

चमोली। चमोली जनपद में शुक्रवार को मौसम साफ रहा। बदरीनाथ हाइवे पर यात्रा जारी रही। हेमकुंड की भी यात्रा नियमित रही। जनपद में शुक्रवार तक 27 मोटर मार्ग अवरुद्ध पड़े हुए हैं। जिन्हें खोलने का काम संबंधित विभाग के द्वारा किया जा रहा है। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी ने कहा कि जनपद में हुई भारी बारिश से 98 मोटर मार्ग अवरुद्ध हो गए थे। जिनमें से 71 मोटर मार्गों को यातायात के लिए खोल दिए गए हैं। जबकि 27 मोटर मार्ग अभी भी अवरुद्ध हैं। जिन्हें खोलने का कार्य संबंधित विभाग के द्वारा किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *