दरगाह प्रबंधक ने सुपरवाइजर की सेवा समाप्त की
रुडकी
ठेकों की समयवधि पूर्ण होने के बाद भी दुकानें संचालित करने व बिक्री की धनराशि का कोई हिसाब न देने के आरोप में दरगाह प्रबंधक मोहम्मद हारून ने सुपरवाइजर राव सिकंदर की सेवाएं समाप्त कर उच्च अधिकारियों को अवगत कराया गया है। दरगाह प्रबंधक मोहम्मद हारून ने सुपरवाइजर राव सिकन्दर को जारी किए गए पत्र के अनुसार राव सिकंदर ने 22 फरवरी 2021 को ठेकों की समयावधि पूर्ण होने के बाद भी ठेकों की नम्बर एक प्रसाद की दुकान पर चादर फूल, इत्र दाना आदि की बिक्री की गई। आरोप है कि बिक्री किए गए सामान की धनराशि 22 फरवरी से 30 अप्रैल तक दरगाह के खाते में जमा न करवाकर दरगाह को वित्तीय रूप से नुकसान पहुंचाया है। पत्र के अनुसार इस सम्बंध में दरगाह प्रबंधक ने कई बार मौखिक और लिखित रूप से कहा गया। लेकिन उसका कोई संतोषजनक जबाब नही मिला। कर्मी द्वारा वर्ष 2016-17 व 2018 में दरगाह इमाम साहब पर इसी प्रकार से दुकान संचालित कर उसकी राशि भी जमा नहीं करवाने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया था। जो विचाराधीन है। दरगाह प्रबंधक मोहम्मद हारून ने बताया कि सुपरवाइजर की सेवाएं समाप्त कर जिलाधिकारी और मुख्य कार्यपालक अधिकारी और ज्वाइन्ट मजिस्ट्रेट के अग्रिम आदेशों तक समाप्त की गई हैं। वही सुपरवाइजर राव सिकन्दर का कहना है कि प्रबंधक को न किसी कर्मी को रखने का अधिकार है ओर न ही हटाने का। उन्होंने ज्वाइंट मजिस्ट्रेट रुडक़ी को पूरे प्रकरण से अवगत कराया गया है। सुपरवाइजर ने कहा कि पूरी कार्रवाई अवैध धन वसूलने के लिए की गई है। वहीं जेएम नमामी बंसल ने बताया कि सुपरवाइजर को रुडक़ी ऑफिस बुलाया गया है। मामले की जानकारी की जा रही हैं।
