श्रीनगर। गढ़वाल विवि के पूर्व सह-सचिव प्रदीप जोशी ने कांग्रेस कीर्तिनगर ब्लॉक के मीडिया प्रभारी पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता को भी छोड़ दिया है। प्रदीप जोशी का कहना है कि कांग्रेस पार्टी में आम कार्यकर्ता की नहीं सुनी जा रही है।