पतंग उड़ाने के चक्कर मे छत से गिरकर युवक की मौत

सहारनपुर

ऑल इंडिया उर्दू तालिमी बोर्ड शाखा सहारनपुर के महासचिव दानिश सिद्दीकी के खालाजात बेटे 26 वर्षीय हाफिज अजीम खान निवासी अमीनाबाद चैराहा लखनऊ में शनिवार की शाम 5 बजे दोस्त की छत पर तीसरी मंजिल पर पतंग उड़ाते समय नीचे गिरते ही अजीम ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। दानिश सिद्दीकी ने बताया कि हाफिज अजीम खान की मौत का पता लगते ही उनके घर पर लोगों की भीड़ लग गई। अजीम के वाल्दैन नसीम खान व माँ कौसर जहाँ और बहन-भाईयो का रो-रोककर बुरा हाल हो गया। हाफिज अजीम एयरकंडीशन कि अपनी दुकान है। घर की जिम्मेदारी को भी बाखूबी निभाते थे। अजीम हाफिजे कुरआन थे और नेक,मिलनसार,हँसमुख, नमाजी परहेजगार के पाबंद थे। मरहूम की नमाजे जनाजा आज सुबह 9ः30 बजे हुई। सुपुर्द-खाक लखनऊ के ऐशबाग कब्रिस्तान में किया गया। अजीम सिद्दीकी के इंतेकाल पर दानिश सिद्दीकी के घर पर कुरआन खानी का का एहतेमाम किया गया और दुआये मगफिरत की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *