यातायात नियम तोड़ने पर चालान किया
चमोली। यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर चमोली पुलिस ने कार्रवाई तेज की है। पुलिस ने बदरीनाथ और हेमकुंड साहिब सड़क मार्ग पर सघन चेकिंग अभियान चलाकर नियम तोड़ने वालों का चालान किया। अभियान के दौरान वाहनों को मोडिफाइड/ रेट्रो साइलेंसर लगाकर चलाने तथा ध्वनि प्रदूषण करने वाले वाहन चालकों के विरुद्व कार्रवाई की गई। अभी तक मॉडिफाइड साइलेंसर लगाने वाले 41 और प्रेशर हॉर्न वाले 12 वाहन चालकों का चालान किया गया है।
