बीएड के स्पेशल बैक पेपर करवाने की मांग
नई टिहरी। उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश सचिव अरुणोदय सिंह नेगी ने श्रीदेव सुमन विवि कुलपति बादशाहीथौल को ज्ञापन भेजकर बीएड अंतिम वर्ष के छात्रों के हित में स्पेशल बैक पेपर करवाने की मांग की है। उन्होंने कहा कि बीएड कोर्स के अंतिम वर्ष सत्र 2020-2022 की मुख्य परीक्षा बीते फरवरी माह में संपन्न हो गई थी। परीक्षा का परिणाम छह मई को घोषित कर दिया गया था। परीक्षा में कई छात्र अनुर्तीण हुये हैं, और कई अनुपस्थित भी रहे हैं, लेकिन विवि प्रशासन की ओर अनुर्तीण छात्रों के हित में अभी तक स्पेशल बैक पेपर करवाने की अधिसूचना जारी नहीं की गई है। उन्होंने विवि कुलपति से छात्र हित में जल्द बीएड बैक पेपर की परीक्षा करवाने की मांग की है।
