आंचल दूध और दही के दाम में भारी गिरावट

हल्द्वानी। नैनीताल दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ ने आंचल दूध, दही समेत अन्य कई उत्पादों के दाम घटा दिए हैं। दूध के रेट दो रुपये प्रति लीटर, घी 40 प्रति लीटर, मक्खन 50 प्रति किलोग्राम और दही 17.50 रुपये प्रति किलोग्राम सस्त किया गया है। संघ के सामान्य प्रबंधक निर्भय नारायण सिंह की ओर से जारी सूचना के अनुसार रविवार से आंचल दूध दो रुपये प्रति लीटर सस्ता हो जाएगा। नई रेट लिस्ट के अनुसार फुल क्रीम दूध 68 रुपये से घटकर 66 रुपये प्रति लीटर मिलेगा। स्टैंडर्ड दूध 57 की जगह पर 55 रुपये प्रति लीटर हो गया है। घी एक किलो 650 की जगह 610 रुपये का मिलेगा। मक्खन 500 ग्राम 300 से घटाकर 270 रुपये का कर दिया गया है। दही 400 ग्राम 50 रुपये की जगह 43 रुपये और 200 ग्राम 25 की जगह 22 रुपये का मिलेगा। दुग्ध संघ अध्यक्ष मुकेश बोरा ने बताया कि प्रतिस्पर्धात्मक बाजार व उपभोक्ताओं के साथ-साथ पर्यटकों को राहत देने के लिए हरेला पर्व से पूर्व दुग्ध उत्पादों के दाम घटाए गए हैं। यह निर्णय संघ प्रबन्धन के सहयोग से लिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *