कर्मचारियों को दिया जाए मेला भत्ता
हरिद्वार। चतुर्थ श्रेणी राज्य कर्मचारी संघ से जुड़े कर्मचारियों ने की कांवड़ मेला भत्ता और कोविड प्रोत्साहन भत्ता दिए जाने की मांग की है। कर्मचारियों ने जिलाधिकारी और मुख्य चिकित्सा अधिकारी को ज्ञापन भेजा है। संघ के प्रदेश अध्यक्ष दिनेश लखेड़ा, प्रदेश ऑडिटर महेश कुमार, प्रदेश प्रवक्ता राजेन्द्र तेश्वर, जिला मंत्री राकेश भंवर, कार्यवाहक जिलाध्यक्ष सुरेंद्र कुमार, उपशाखा अध्यक्ष छत्रपाल सिंह, आशुतोष गैरोला ने कहा कि कर्मचारियों की मांग पूर्व से ही है कि इलाहाबाद की तर्ज पर माघ मेले भत्ते की तरह कर्मचारियों को एक माह का कांवड़ मेला भत्ता उनके वेतन में दिया जाए। क्योंकि कावड़ मेले के दौरान देश भर से आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या करोड़ों पार कर जाती है जिससे महंगाई कई गुना बढ़ जाती है और सभी विभागों के साथ साथ स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों की एक बड़ी भूमिका कांवड़ मेले में आने वाले श्रद्धालुओं के स्वास्थ्य को लेकर होती है। चूंकि कुम्भ मेला भत्ता भी महगाई बढ़ने के प्रतिकार स्वरूप कर्मचारियों को दिया जाता है इसलिये कांवड़ भत्ता दिया जाना भी न्यायोचित होगा।
