दीवार निर्माण विवाद में क्रॉस मुकदमा दर्ज

रुड़की। क्षेत्र के गांव छापुर शेर अफगानपुर में दो पक्षों के बीच दीवार के निर्माण को लेकर हुए विवाद में दूसरे पक्ष ने भी पुलिस को तहरीर दी। 14 लोगों को नामजद किया गया है। तीन सप्ताह पूर्व छापुर शेर अफगानपुर गांव में दीवार के निर्माण को लेकर दो पक्षों के बीच गाली गलौज और मारपीट हो गई थी। मारपीट में कई लोग चोटिल हुए थे। एक पक्ष ने पुलिस को तहरीर देकर मामला दर्ज कराया था। मामले में बुधवार रात दूसरे पक्ष ने भी पुलिस को तहरीर देते हुए 14 लोगों को नामजद करते हुए और कई अज्ञात के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *