कनालीछीना पुलिस ने नुक्कड़ नाटक से नशे के नुकसान गिनाए
पिथौरागढ़। नशा मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत थानाध्यक्ष कनालीछीना जावेद हसन के नेतृत्व में शनिवार को टीम ने ग्रीन वैली पब्लिक स्कूल में नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया। इस दौरान उन्होंने बच्चों के माध्यम से आम जनमानस को नशे के दुष्परिणामों बारे में बताया। साथ ही नशा मुक्ति अभियान में पुलिस का सहयोग करने की भी अपील की। कहा नशे के कारोबार की जानकारी टोल फ्री नंबर-14446 में दें। इसके बाद उन्होंने सभी को नशा मुक्त रहने की शपथ दिलाई।
