आइंविपा ने सहसपुर में प्रदेश सरकार के खिलाफ रैली निकालकर प्रदर्शन किया

विकासनगर। आइंविपा ने प्रदेश की भाजपा सरकार के खिलाफ सहसपुर बाजार में जुलूस निकालकर प्रदर्शन किया। इस दौरान आइंविपा कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी भी की। कार्यकर्ताओं ने प्रदेश सरकार आगामी चुनावों के मद्देनजर सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने का आरोप लगाया। कहा कि अंग्रेजी हकूमत की तर्ज पर भाजपा सरकार समाज में फूट डालो राज करो की नीति अपना रही है, लेकिन आइंविपा सरकार के मंसूबों को सफल नहीं होने देगी। आइंविपा के अध्यक्ष अकील अहमद के नेतृत्व में सहसपुर बाजार में जोरदार प्रदर्शन कर नारेबाजी कार्यकर्ताओं ने पुतला भी फूंका। इस मौके पर आइंविपा अध्यक्ष अकील अहमद ने आरोप लगाते हुए कहा कि प्रदेश सरकार कभी लव जिहाद तो कभी लैंड जिहाद के नाम पर नये-नये कानून लाकर विशेष समुदाय के लोगों का उत्पीड़न कर रही है। समान नागरिक संहिता कानून लाने के नाम पर देश के संविधान के विपरीत काम किया जा रहा है, जिसे बर्दाश्त नहीं किया जायेगा। प्रदर्शनकारियों में किसान नेता राजू तोमर, अली खान, हारुन, नदीम खान, लियाकत अली, सोनू ,परवेज, अभय यादव, जसपाल यादव, इकराम, मो. राशिद, शाहिद, वाहिद, अमन खान, शहीद, सिद्दीकी, इकबाल, अमजद अली, कासिम, इकबाल, राधे श्याम, दीपक जोशी आदि शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *