स्व्च्छता अभियान को सफल बनाने का लिया संकल्प

बागेश्वर। जिला विधिक प्राधिकरण ने 18 जून को आयोजित स्वच्छता अभियान को सफल बनाने के लिए बैठक की। प्राधिकरण के सचिव जयेंद्र सिंह ने क्षेत्र के सामाजिक कार्यकर्ता, व्यापार मंडल के पदाधिकारी, जिला पंचायत सदस्य व कर्मचारियों को पर्यावरण संरक्षण को लेकर राज्य में बनाए गए नियमों को लेकर मंथन किया। उन्होंने कहा कि 18 जून को श्रमदान के माध्यम से स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा। इसमें क्षेत्र के लोगों की भी सहभागिता होगी तो अभियान पहले से अधिक सफल होगा। सभी से कार्यक्रम में बढ़चढ़कर शामिल होने को कहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *