सभासद अनिल माहरा ने किया स्वच्छता पखवाड़े का विरोध

पिथौरागढ़। नगर के नया बाजार वार्ड के सभासद अनिल माहरा ने पालिका के स्वच्छता पखवाड़े का विरोध किया है। उनका कहना है कि उनके वार्ड में गंदगी का अंबार लगा हुआ है। चार साल से नालियां बदहाल स्थिति में हैं। शौचालय की स्थिति भी दयनीय बनी हुई है। कहा कि कई बार सूचना देने के बावजूद भी स्थिति में सुधार नहीं हुआ। उन्होंने कहा कि पालिका की ओर से चलाए जा रहे स्वच्छता पखवाड़े का वह विरोध करते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *