प्रदेश की जनता अब कांग्रेस के साथ : ज्योति रौतेला

चम्पावत। नगर लोहाघाट में जिला महिला कांग्रेस सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस दौरान उन्होंने आने वाले लोकसभा चुनाव, निकाय और पंचायत चुनाव तैयारियों पर मंथन किया। सोमवार को एनेक्सी भवन में महिला कांग्रेस की जिलाध्यक्ष विमला माहरा की अध्यक्षता और शैलेन्द्र राय के संचालन में 2024 के लोक सभा चुनाव की रणनीति तैयार की गई। सम्मेलन में पहुंची महिला कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ज्योति रौतेला ने कहा कि आगामी नगर, त्रिस्तरीय और लोक सभा चुनाव के लिए जुट जाए। उन्होंने कहा कि जनता भाजपा की बेरोजगारी, भ्रष्टाचार और मंहगाई से परेशान हो चुकी है। प्रदेश की जनता ने अब कांग्रेस को फिर से दुबारा सत्ता पर लाने का मन बना लिया है। उन्होंने कहा कि आने वाले लोकसभा चुनाव में महिलाओं की अहम भागीदारी होगी। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से हर घर में कांग्रेस की विकास की नीति बताने को कहा। इस मौके पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष पूरन कठायत, महिला कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष अल्का पाल, भगीरथ भट्ट, कविराज मौनी, प्रकाश माहरा, सुमन माहरा, सरोज बिष्ट, देवकी फत्र्याल, अल्का ढेक, भागीरथी डांगी, पुष्पा बोहरा, आशा अधिकारी, सरिता अधिकारी, पुष्पा बिष्ट, बल्लू माहरा आदि मौजूद रहीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *