विधायक भूपाल टम्टा को दिया ज्ञापन
चमोली। लोल्टी-मालबजवाड़ मोटर मार्ग को नौना गांव होते हुए मैटा मल्ला तक जोड़ने के लिए क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों और समाजसेवियों ने थराली के विधायक भोपाल राम टम्टा को ज्ञापन दिया है। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि अगर जल्द मांग पूरी नहीं हुई तो वो आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे। ज्ञापन में दमयंती जोशी सदस्य क्षेत्र पंचायत, गीता देवी प्रधान पासतोली, विनोद जोशी प्रधान बजवाड़ एव गीता प्रधान सुनाऊ के हस्ताक्षर हैं।
